कालसर्प पूजा कैसे करे?

कालसर्प पूजा कैसे करे

कालसर्प पूजा कैसे करे: कालसर्प दोष किसी भी जातक की कुंडली पर उपस्थित होने पर जातक के जीवन में कई कष्टों को लेकर आता है | यह कष्ट जातक के आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व वैवाहिक जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव डालते है | जातक कई प्रयास के बाद भी किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता | इसके बारें में विस्तार से जानने हेतु आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हों |

आइए अब हम बात करते हैं काल सर्प योग पूजा की और जानते है  कि यह पूजा कैसे की जाती है।

जैसा की हम पहले भी यह बता चुके हैं कि कालसर्प योग की पूजा यदि त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की जाए तो वह सर्वोत्तम है| काल सर्प पूजन कुछ विशेष तिथियों में किया जाता है। इसके लिए आप त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पंडित या विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। पंडित द्वारा आपको एक विशेष तिथि जो कि आपकी राशि के अनुरूप होगी वह दी जाती है। मुख्य रूप से निम्नलिखित सामग्रियां कालसर्प योग दोष पूजन में प्रयुक्त होती हैं। फिर भी एक बार आप अपने पंडित या विशेषज्ञ से इस विषय में परामर्श अवश्य कर लें क्योंकि यह सामग्री पंडित या विशेषज्ञ के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती हैं।

आप अपनी कुंडली पंडित अंकित जी के साथ साझा कर कालसर्प पूजा कैसे करे सम्बंधित सारी जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं |

Read this information in English. Click here.

अंकित गुरूजी से अपनी कुंडली निशुल्क जांचे 08378000068

कालसर्प योग दोष पूजन सामग्री

1) श्री फल = 1
2) सुपारी = 11
3)लौंग = 10 ग्राम
4)इलायची = 10 ग्राम
5) पान के पत्ते = 7
6) रोली = 100 ग्राम
7) मोली = 5 गोली
8) जनेऊ = 11
9) कच्चा दूध =  100 ग्राम
10) दही = 100 ग्राम
11) देशी घी = 1 किलो ग्राम
12) शहद = 50 ग्राम
13) शक्कर = 500 ग्राम
14) साबुत चावल = 1 किलो 250 ग्राम
15) पंच मेवा = 250 ग्राम
16) पंच मिठाई = 1किलो ग्राम
17) ॠतु फल = श्रद्धा अनुसार
18) फूल माला,फूल = 5
19)धूप, अगरबत्ती =1-1 पैकेट
20) हवन सामग्री = 1किलो ग्राम
21) जौ = 500 ग्राम
22) काले तिल = 1 किलो ग्राम
23) कमल गठ्ठा = 20 रू
24) लाल चन्दन = 20 रू
25) पीली सरसों = 20 रू
26) गुग्गल = 20 रू
27) जटामसी = 20 रू
28) तिल का तेल = 1 किलो ग्राम
29) सूखा बेल गीरी = 20 रू
30)भोज पत्र = 20 रू
31)मिट्टी के बड़ा दीये = 2
32) मिट्टी के छोटे दीये =11
33) रूई = 1पैकेट
34) नव ग्रह समिधा = 1 पैकेट
35) गोला = 1
36) काली मिर्च = 100 ग्राम
37) पीला कपड़ा = सवा मीटर
38) कपूर = 11 टिक्की
39)लोहे की कटोरी = 1
40) दोने = 1 पैकेट
41) आम के पत्ते = 11पत्ते
42)आम की लकडियां = 5किलो ग्राम
43) साबुत उडद की दाल  = 250 ग्राम
44) लकड़ी की चौकी = 1
45) बेल पत्री = 11
46)शिव लिंग = 1
47) नाग = 9

अंकित गुरूजी से संपर्क करे 08378000068

कालसर्प योग दोष पूजन की विधि

कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं और आपके कुंडली के दोष के अनुसार पंडित जी आपको आपको पूजा के लिए विशेष जानकारी दे सकते है | काल सर्प दोष पूजा के लिए आपको प्रातः 6: 00 बजे तक मंदिर में आना होगा। जातक को गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करना होगा। केवल सफेद धोती और कुर्ते में पूजा करने का प्रावधान है।

सर्वप्रथम पूजा आसन लगाया जाता है तत्पश्चात पूजा की थाली रखी जाती है जिसमें तीन धातु के सांप (तांबा या  सोना- चांदी) के रखे होते हैं। तीनों सांपों के आगे हल्दी के लेप से पान या आम के पत्तों से कोन के आकार की गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित की जाती है। पंडित द्वारा मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है,  तत्पश्चात वरुण भगवान के रूप में कलश पूजन किया जाता है इस पूजा में जल को भगवान का सम्मान दिया जाता है और पूजा जाता है| सभी पवित्र शक्ति जल ,सभी भगवान, देवी इस कलश के माध्यम से आमंत्रित किए जाते हैं।काल की मूर्ति स्थापित की जाती है तथा उसकी पूजा की जाती है। तत्पश्चात नवग्रहों की पूजा की जाती है।

कालसर्प पूजा कैसे करे

रुद्रम जप, महामृत्युंजय जप और राहु केतु ग्रह मंत्रों के साथ कालसर्प यंत्र को स्थापित किया जाता है| इसके पश्चात सांपों को दूध, पानी और शहद के द्वारा पवित्र स्नान कराया जाता है| स्नान के पश्चात सांपों को हल्दी चंदन कुमकुम तथा फूलों से सजाया जाता है| इसके पश्चात विष्णु सहशरम और नवनाग स्त्रोत्रम का जप करते हुए आशीर्वाद लिया जाता है। तत्पश्चात आटे का दिया बनाकर उसे घी के साथ जलाया जाता है तथा सांपों के सामने रखा जाता है। जातक नारियल, पान नाग देवता को चढ़ाता है और कपूर के दिए के साथआरती करता है, इस समय वह नाग देवता से प्रार्थना करता है कि उनके दुखों को दूर करें और उनके काल सर्प दोष को समाप्त करें।

कलश पर भगवान शिव की पूजा सभी अपराध और दुराचार की माफी के लिए की जाती है तथा काले तिल और घी के साथ हवन किया जाता है।  भगवान शिव पूजा करने के बाद सभी दोषों को नाश करते है। अनुष्ठान में देवी दुर्गा के 16 रूपों को महत्वपूर्ण अनुष्ठान के रूप में पूजा जाता है| उन धातु के सांपों को कुशावर्त कुंड में प्रवाहित कर दिया जाता है तथा कालसर्प यंत्र को जातक अपने साथ पूजा के लिए ले अपने घर ले जाता है और अंत में रुद्राभिषेक कर पूजा का समापन किया जाता है| पूजा समाप्त होने के पश्चात जातक प्रसाद गरीब लोगों में बांटता है।

काल सर्प योग पूजा अंकित गुरूजी से बुक करे 08378000068

3 responses to “कालसर्प पूजा कैसे करे?”

    • आदरणीय पंडित अंकित जी अभिवादन नमस्कार निवेदन यह है कि मैंने साइड पर कालसर्प पूजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री का अध्ययन किया मैं अपना कालसर्प पूजन कराना चाहता हूं अंकित पूर्ण सामग्री क्या मुझे सेवा आपकी करनी पड़ेगी अगर मैं पृथक रूप से पूजन कर आता हूं या आप अन्य जवानों के साथ पूजन करते हैं तो मुझे क्या सेवा करनी पड़ेगी कोई विशेष निर्देश देने का कष्ट करें एवं मैं अपना जन्मपत्री आपको प्रेषित कर रहा हूं कृपया जानकारी देने का कष्ट करें प्रसिद्धि नेम प्रदीप कुमार जैन जन्म स्थान ग्वालियर मध्य प्रदेश जन्म दिनांक 23 मार्च 1963 जन्म समय दोपहर 2:00 बजे

      • आपको अगर काल सर्प की पूजा पृथक रूप से करना चाहते है तो आपको २१०० रु का खर्च आएगा। अगर आपको कालसर्प पूजा सामूहिक करनी है तो आपको ११०० रु खर्च आएगा सभी सामग्री सहित। संपर्क करे +918378000068

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts


Tags


best pandit for kaal sarp puja in trimbakeshwar best pandit in Trimbakeshwar best place for kaal sarp dosh puja how to wear rudraksha in hindi Kaal Sarpa dosha kaal sarp dosh kaal sarp dosh nivaran hindi Kaal Sarp Dosh Nivaran Mantra in Hindi kaal sarp dosh nivaran puja Kaal Sarp Dosh Nivaran Puja in Trimbakeshwar kaal sarp dosh nivaran vidhi in hindi kaal sarp dosh puja Kaal Sarp Dosh Puja in Trimbakeshwar Kaal Sarp Dosh Remedies kaal sarp dosh upay Kaal Sarp Pooja Kaal Sarp Puja Kaal Sarp Puja In Trimbakeshwar Cost Kaal Sarp Puja Samagri Kala sarpa dosha chart Kalsarp Dosh Shanti puja KalSarp Dosh Upay Kalsarp pooja in Nashik Kalsarp Pooja Nashik one mukhi rudraksh in hindi panchmukhi rudraksha in hindi rudraksha types and benefits in hindi six mukhi rudraksha in hindi कालसर्प दोष इन टाइम टेबल कालसर्प दोष कुंडली कालसर्प दोष के उपाय कालसर्प दोष निवारण पूजा काल सर्प दोष पूजा कालसर्प दोष पूजा कालसर्प दोष शांति पूजा काल सर्प पूजा कालसर्प पूजा इन त्रंबकेश्वर कालसर्प पूजा त्र्यंबकेश्वर काल सर्प पूजा नासिक कालसर्प पूजा पंडित संपर्क कालसर्प योग पूजन विधि त्रयम्बकेश्वर मंदिर नासिक में कालसर्प दोष की पूजा नासिक कालसर्प नासिक में कालसर्प दोष की पूजा नासिक में कालसर्प दोष निवारण हेतु संपर्क